फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   More than 40 members joined the UKD workers' conference.

Kotdwar News: यूकेडी के कार्यकर्ता सम्मेलन में 40 से अधिक सदस्य जुड़े

Sat, 05 Sep 2026 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 05 Sep 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
More than 40 members joined the UKD workers' conference.
सतपुली। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने नौगांव खाल में एक कार्यकर्ता सम्मेलन और सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान 40 से अधिक ग्रामीणों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

एक होटल में आयोजित सम्मेलन में वक्ताओं ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने दोनों दलों को नागनाथ और सांपनाथ बताते हुए एक ही सिक्के के दो पहलू कहा। आरोप लगाया कि दोनों दल बारी-बारी से उत्तराखंड को लूटने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड के मतदाता इन दोनों दलों को सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन

यूकेडी नेताओं ने विश्वास जताया कि जन भावनाओं के अनुरूप राज्य में उत्तराखंड क्रांति दल की सरकार बनेगी। इस अवसर पर यूकेडी एकेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष हरीश पोखरियाल मौजूद थे। जिला संगठन मंत्री वेद प्रकाश मुंडेपी और वरिष्ठ यूकेडी नेता दिगमोहन सिंह नेगी भी उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त कर्नल यशपाल नेगी और यूकेडी जिला उपाध्यक्ष जगदंबा नैनवाल, भारत सिंह रावत भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अभियान के तहत 40 से अधिक ग्रामीणों ने यूकेडी की सदस्यता ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed