कण्वघाटी। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत पीएमश्री जीजीआईसी कण्वघाटी के एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया।
एमकेवीएन कण्वघाटी में समापन समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि एनएसएस के जिला समन्वयक परितोष रावत ने किया। उन्होंने एनएसएस के शिविर के सफल संचालन पर विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने स्वयंसेवियों से शिविर में प्राप्त अनुभवों का लाभ समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य पुष्पा धस्माना ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी भावना पांडे व रितु थपलियाल ने शिविर में किए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस मौके पर स्वयंसेवी छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि एमकेवीएन के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी, प्रधानाचार्य आरती कंडवाल, जीआईसी कण्वघाटी के प्रधानाचार्य डॉ. रमाकांत कुकरेती आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन स्वयंसेवी छात्रा कीर्ति धस्माना ने किया। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।