Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Directives for the expeditious disposal of cases involving crimes against women

Kotdwar News: महिला अपराधों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Sun, 15 Nov 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 15 Nov 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Directives for the expeditious disposal of cases involving crimes against women
एडीजी ने किया पैठाणी थाने का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पैठाणी। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी मुरुगेशन ने पैठाणी थाने का निरीक्षण कर पुलिस की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने महिला संबंधी मामलों और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ ही लंबित विवेचनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एडीजी ने थाना परिसर, कर्मचारी बैरक, भोजनालय, महिला हेल्प डेस्क और हवालात का निरीक्षण किया। साथ ही मालखाने, माल मुकदमाती संपत्ति, शस्त्र एवं एम्युनिशन तथा एफआईआर और विवेचना से संबंधित अभिलेखों की जांच कर उनके सुव्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए।

उन्होंने लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों, समन और वारंटों की समीक्षा करते हुए इनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर ध्यान देने को कहा। कहा कि महिला संबंधी मामलों में पुलिस संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करे और महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाए रखे। क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करने और नशे के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद एडीजी ने पुलिस कार्मिकों का सम्मेलन लेकर उनकी व्यक्तिगत और विभागीय समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने तथा आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed