{"_id":"6794ffea25e9c045bf040a43","slug":"video-kagarasa-jalthhayakashha-na-parava-vathhayaka-para-lgaya-narathalya-ka-paracara-karana-ka-aarapa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पूर्व विधायक पर लगाया निर्दलीय का प्रचार करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पूर्व विधायक पर लगाया निर्दलीय का प्रचार करने का आरोप
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत ने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल पर निर्दलीय प्रत्याशी का प्रचार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नगरपालिका में अच्छी स्थिति में थी, लेकिन पूर्व विधायक ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ जाते हुए दूसरे प्रत्याशी का प्रचार किया। कुछ दिन प्रचार करते दिखे और फिर गायब हो गए। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक इन हरकतों के चलते अपना जनाधार खोते जा रहे हैं। कांग्रेस की इस दशा के लिए पूर्व विधायक जिम्मेदार हैं। कांग्रेस के लोगों ने भी निर्दलीय के लिए प्रचार प्रसार किया। कांग्रेस पूर्व विधायक के कारण ही इस चुनाव में पिछड़े। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर उन्हें कांग्रेस से इस्तीफा देना चाहिए। कहा कि खुलकर जिन लोगों ने दूसरों का प्रचार किया, उनसे कोई गिला नहीं है, लेकिन छुपकर दुष्प्रचार करने वालों से गहरी नाराजगी है। हमारे ही कार्यकर्ता दूसरों के जुलूस में जाने के लिए उत्साहित नजर आए। उन्होंने भाजपा की विजयी प्रत्याशी प्रेमा पांडेय को बधाई दी और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रशासन को भी बधाई दी। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि पूरी ईमानदारी के साथ कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार किया। प्रत्याशियों ने जब-जब बुलाया, तब-तब जाकर प्रचार किया गया। संगठन की कमजोरी के कारण हार मिली है। प्रत्याशियों ने अपने बलबूते पर चुनाव लड़ा। सत्ता का भी दुरुपयोग चुनाव में हुआ है। जिलाध्यक्ष ने बयान हताशा के कारण दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।