{"_id":"6accfbf192956dac0404b554","slug":"video-pakhara-vajaniana-mahatasava-ma-36-vathayalya-ka-bl-vajanianaka-na-thakhaii-paratabha-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"पोखरी: विज्ञान महोत्सव में 36 विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरी: विज्ञान महोत्सव में 36 विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा
शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पोखरी में एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में विकासखंड के 36 विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग कर विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, नवाचार और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, गणितीय प्रतिरूपण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, कृषि, ग्रामीण विकास और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए।
महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल, विशिष्ट अतिथि राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पोखरी के रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष नवीन रौदियाल तथा खंड शिक्षा अधिकारी नेहा भट्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। ब्लॉक विज्ञान समन्वयक संदीप नेगी ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच, नवाचार, रचनात्मकता और शोध प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करना है। मुख्य अतिथि सोहन लाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों की प्रतिभा सामने आती है और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। नवीन रौदियाल ने कहा कि ब्रह्मांड में घटित होने वाली घटनाओं का अध्ययन ही विज्ञान है। खंड शिक्षा अधिकारी नेहा भट्ट ने कहा कि विज्ञान के इस युग में विद्यार्थियों को ऐसे महोत्सवों से सीख लेकर अपने भविष्य की राह तय करनी चाहिए, ताकि वे देश के निर्माण और विकास में योगदान दे सकें।विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्येंद्र बुटोला ने कहा कि मनुष्य जन्म से मृत्यु तक निरंतर सीखता रहता है और यही प्रक्रिया शिक्षा है। इससे पूर्व विद्यालय की छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना ‘मां सरस्वती शारदे’ और स्वागत गीत ‘सांसों की सरगम, शुभ स्वागतम’ की शानदार प्रस्तुति दी।बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता: अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ के कक्षा 12 के आदित्य ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज उडामांडा की कक्षा 11 की साक्षी ने द्वितीय और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झिलोटी के कक्षा 10 के नीरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।