{"_id":"6accdfee2bd4ab78a90793d3","slug":"a-sick-pilgrim-was-airlifted-to-dehradun-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-121402-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बीमार तीर्थयात्री को हेलिकॉप्टर से देहरादून पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बीमार तीर्थयात्री को हेलिकॉप्टर से देहरादून पहुंचाया
Mon, 12 Oct 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 12 Oct 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आए मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने उन्हें हेलिकॉप्टर से ज्योतिर्मठ से देहरादून रेफर कराया। जानकारी के अनुसार बृज मोहन माहेश्वरी (60) बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आए थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बदरीनाथ स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें ज्योतिर्मठ रेफर कर दिया। ज्योतिर्मठ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने आपसी समन्वय से हेलिकॉप्टर की व्यवस्था कर उन्हें देहरादून पहुंचाया। संवाद