फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Accused son arrested for a murderous attack on his parents.

Chamoli News: माता-पिता पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी बेटा गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 12 Oct 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Accused son arrested for a murderous attack on his parents.
ब्लेड के साथ चाकू और डंडे से भी किया था हमला, सभी बरामद
विज्ञापन

बगोली गांव में बीते रविवार की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। माता-पिता पर ब्लेड से वार कर उन्हें लहुलूहान करने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बगोली के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त किए गए एक चाकू, ब्लेड तथा लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बीते रविवार को विक्रम सिंह निवासी बगोली ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात को उनके पुत्र मनोज (27) ने उनके और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की और ब्लेड से उन पर हमला कर लहुलूहान कर दिया। चाकू, डंडे से भी हमला किया। बचाव करने पर उनका गला दबाने की भी कोशिश की। आरोपी की पत्नी और पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। विक्रम सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि उनका पुत्र चाकू लेकर उनकी मां-पत्नी को मारने आया था। पूर्व में भी वह 3-4 बार हमला कर चुका है। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। शिकायत के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग में मामूली चोट पहुंचाना, हत्या की कोशिश के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की। प्रभारी निरीक्षक विनोद थपलियाल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सोमवार को आरोपी मनोज सिंह को बगोली के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

-------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

यूकेडी डेमोक्रेटिक ने यूकेडी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दी तहरीर
गैरसैंण। यूकेडी डेमोक्रेटिक के केंद्रीय अध्यक्ष बलवेंद्र सिंह नेगी ने बीते शनिवार को गैरसैंण जा रहे यूकेडी डेमोक्रेटिक के पदाधिकारियों को यूकेडी के कार्यकर्ताओं की ओर से आदिबदरी के निकट बकरिया बैंड पर रोके जाने और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी। उन्होंने कहा कि उनके काफिले को हाईवे पर आड़े-तिरछे वाहन लगाकर रोका गया। साथ ही उन्हें धमकियां दी गईं। उन्होंने एसपी चमोली से घटना में शामिल हुए लोगों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। है। वहीं कोतवाली के प्रभारी मनोज सिरोला ने कहा सीओ के आदेशानुसार मामले में जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed