Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Karnprayag: Public hearing of Uttarakhand Electricity Regulatory Commission, people said- electricity rates should not be increased.
{"_id":"6995ce505006391b07083735","slug":"video-karnprayag-public-hearing-of-uttarakhand-electricity-regulatory-commission-people-said-electricity-rates-should-not-be-increased-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Karnprayag: उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की जनसुनवाई, लोग बोले-बिजली के न बढाएं जाएं रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnprayag: उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की जनसुनवाई, लोग बोले-बिजली के न बढाएं जाएं रेट
बुधवार को उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने विद्युत दरों में टैरिफ बढ़ाने को लेकर यहां जनसुनवाई आयोजित की। इसमें लोगों ने खास तौर से पहाड़ में बिजली के दरों को नहीं बढ़ाए जाने का सुझाव रखते हुए आय के अन्य स्रोतों से नुकसान की भरपाई करने की बात कही।
विकासखंड सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हुई जनसुनवाई में लोगों ने कहा कि पहाड़ और उत्तराखंड सबसे अधिक बिजली उत्पादन कर रहा है। लेकिन यहां की बिजली परियोजनाओं पर पर उप्र सहित अन्य राज्यों का अधिकार है। बिजली पैदा यहां हो रही है। बिजली के लिए गंगा का अविरल प्रवाह थम गया है। यहां को तो बिजली फ्री मिलनी चाहिए। जनसुनवाई में व्यापार संघ के जिला मंत्री बृजेश बिष्ट, लघु उद्योग मित्र संगठन के वीरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पहाड़ में उद्योग लगाने के लिए कच्चा माल मैदाल से लाना पड़ता है। यहां यदि उद्यमियों को बिजली मंहगी मिलेगी तो युवा उद्योग नहीं बल्कि पलायन के लिए मजबूर होगा। भुवन नौटियाल ने आयोग को पॉवर हाउस से घरों तक तो लाइन लॉस होता है उसे कम या खत्म करने, उत्पादन बढ़ाने के लिए नीति बनाने का सुझाव रखते हुए कहा कि पानी, हवा और प्रकाश से बिजली उत्पादन की नीति बने।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।