{"_id":"6aa28a3942a465ec79049805","slug":"video-cpi-leader-and-former-pradhan-of-suya-village-khadak-singh-passes-away-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुया गांव के माकपा नेता व पूर्व प्रधान खडक सिंह का निधन, लाल झंडे के साथ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुया गांव के माकपा नेता व पूर्व प्रधान खडक सिंह का निधन, लाल झंडे के साथ अंतिम संस्कार
देवाल। माकपा के वरिष्ठ नेता व सुया ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान खडक सिंह बिष्ट का हार्ट अटैक से निधन हुआ। बृहस्पतिवार को पैतृक घाट में पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने लाल झंडे की सलामी के साथ दाह संस्कार किया।
माकपा के नेता खडक सिंह सुया ग्राम पंचयात के प्रधान भी रहे, वर्तमान में उनकी पत्नी पुष्पा देवी गांव की प्रधान हैं। खडक सिंह की अचानक सीने में दर्द होने पर बुधवार को उंहे कर्णप्रययाग अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर होने पर वहां से रेफर किया गया. लेकिन रास्ते में दम तोड दिया।
बृहस्पतिवार को माकपा कार्यकर्ताओं के द्वारा श्रद्धांजलि व सलामी देने के बाद उनके पैत्रिक घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। शव यात्रा व अंतिम संस्कार में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (माकपा ) के जिला मंत्री मदन मिश्रा, पिंडर सचिव ललित मिश्रा, देवराम बर्मा, कांग्रेस के नेता महावीर बिष्ट, पूर्व रेंजधिकारी गोपाल बिष्ट, भुवन बिष्ट, वलवंत सिंह, दयाल राम सहित सुया, धुराधारकोट, वांक, मुंदोली, देवाल आदि गांव से काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने उंहे श्रद्धांजलि दी। संवाद
यशवंत बडियारी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।