{"_id":"6aa28b25972cf90e7203bef0","slug":"the-nandashtami-kauthik-will-be-held-in-kot-kandara-village-on-the-17th-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1012-126486-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कोट कंडारा गांव में 17 को होगा नंदाष्टमी कौथिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कोट कंडारा गांव में 17 को होगा नंदाष्टमी कौथिक
Thu, 10 Sep 2026 04:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 10 Sep 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। विकासखंड के कोट कंडारा गांव में चार दिवसीय नंदाष्टमी कौथिग का आयोजन 17 सितंबर से होगा। इसके लिए ग्रामीण तैयारियों में जुटे हैं। कौथिग में आसपास की देवडोलियां और निशान भी शामिल होंगे।
कोट-कंडारा में दशमद्वार सिद्धपीठ का मंदिर है। इस बार यहां डेढ़ दशक बाद नंदाष्टमी कौथिग का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष गजपाल सिंह कठैत, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, मनोज रावत, जगदीश प्रसाद आदि ने बताया कि 17 सितंबर को हिंडोली स्थित मंदिर के गर्भगृह से मां दशमद्वार की डोली बाहर आएगी। इसके बाद कंडारा स्थित देवल मंदिर पहुंचेगी। साथ ही नौली गांव से लाटू देवता का निशान एवं स्वर्का गांव से केदारू देवता का निशान भी देवल मंदिर पहुंचेंगे। यहां देव डोलियों और निशानों का मिलन होने के बाद पूजा-अर्चना होगी। कौथिग में नौ से अधिक गांवों के ग्रामीण प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को महाप्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन होगा।