{"_id":"6abbd162cd0837715a0d7c7a","slug":"video-karnaprayag-mahila-morcha-state-minister-participated-in-ganga-aarti-met-activists-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कर्णप्रयाग: महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ने गंगा आरती में लिया भाग, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग: महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ने गंगा आरती में लिया भाग, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा चमोली जनपद के भ्रमण पर है। मंगलवार को उन्होंने संगम तट पर आयोजित गंगा आरती में भाग लिया और पूजा अर्चना की। कार्यकर्ताओ से भेंट करते हुए उन्होंने समस्याओ को भी सुना। इस मौके पर उन्होंने कहा की सेवा संकल्प फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी गीता पुष्कर धामी के मार्गदर्शन में संचालित महिला स्वास्थ्य जन-जागरूकता एवं निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरण अभियान के अंतर्गत वह जगह- जगह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरित कर रही है। अभियान का उद्देश्य मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य का ध्यान रखने, आवश्यक सावधानियाँ बरतने तथा इससे जुड़े संकोच और भ्रांतियों को दूर कर जागरूकता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सेवा संकल्प फाउंडेशन का उद्देश्य बेटियों को मासिक धर्म स्वच्छता की सही जानकारी और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। ताकि वे अपने स्वास्थ्य से जुड़े सवाल बिना झिझक पूछ सकें और आत्मविश्वास के साथ अपना ध्यान रख सकें। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पवित्रा टम्टा, नगर अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी हेमंत सेमवाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।