Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Jyotirmath: 'Devra Yatra' of Goddess Nanda Devi Bhagwati—the presiding deity of Lata village—takes place after 40 years
{"_id":"6afc4e687e972d35010afcbd","slug":"video-jyotirmath-devra-yatra-of-goddess-nanda-devi-bhagwati-the-presiding-deity-of-lata-village-takes-place-after-40-years-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"ज्योतिर्मठ: 40 वर्षों बाद हुई लाता गांव की आराध्य देवी मां नंदा देवी भगवती की देवरा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योतिर्मठ: 40 वर्षों बाद हुई लाता गांव की आराध्य देवी मां नंदा देवी भगवती की देवरा यात्रा
सीमांत क्षेत्र के लाता गांव की आराध्य देवी मा नंदा देवी भगवती की ऐतिहासिक एवं धार्मिक रानी देवरा यात्रा का सोमवार को विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शुभारंभ हुआ। लगभग 40 वर्षों बाद आयोजित हो रही इस यात्रा को लेकर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिल रही है। माँ नंदा की डोली अपने दूसरे पड़ाव बडागाँव में रात्रि प्रवास के लिये पहुची, जहा पर ग्रामीणों ने मां नंदा की डोली का भव्य स्वागत किया। इस दौरान रात में मा नंदा को भत्ता देने के बाद नंद5 के जागर लगाये गये जिसके बाद मोर नृत्य का आयोजन किया गया। बुधवार को विभिन्न पड़ाव से होकर मां नंदा की डोली सलूड गांव में पहुंचेगी।
माँ नंदा देवी भगवती की यह पवित्र यात्रा अपने मूल स्थान लाता गाँव से प्रारंभ हुई। यात्रा का पहला पड़ाव सुभाईगाँव निर्धारित किया गया है, इसके बाद 18 नवंबर को बड़ागाँव से प्रस्थान कर यात्रा सलूड गाँव पहुँचेगी। सलूड इस यात्रा का प्रमुख धार्मिक पड़ाव माना जाता है, जहाँ पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।