Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Dewal: Grand fair organized at Nandadham Nandkeshari; divine dance and divine procession were the main attractions
{"_id":"6a9ab9c3257d93af26093147","slug":"video-dewal-grand-fair-organized-at-nandadham-nandkeshari-divine-dance-and-divine-procession-were-the-main-attractions-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"देवाल: नंदाधाम नंदकेशरी में भव्य मेले का आयोजन, देव नृत्य व देव यात्रा रहा आकर्षक का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवाल: नंदाधाम नंदकेशरी में भव्य मेले का आयोजन, देव नृत्य व देव यात्रा रहा आकर्षक का केंद्र
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नंदाधाम नंदकेशरी में भब्य मेले का आयोजन हुआ। धरातल्ला से नंदकेशरी के गुप्त गंगा तक निकली देव यात्रा व देव नृत्य मेले का मुख्य आकर्षण रहा। गढ़वाल-कुमाऊं से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव-पार्वती मंदिर में पूजा-अर्चना की। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हर वर्ष नंदकेशरी में ग्राम पंचायत कोठी व धरातल्ला के ग्रामीण के सहयोग से इस धार्मिक मेले का आयोजन होता है। शुक्रवार दोपहर साढ़े 11 बजे धरातल्ला के ग्रामीणों के द्वारा धरातल्ला से नंदकेशरी के गुप्त गंगा तक झांकी व देव यात्रा निकाली। गुप्त गंगा में स्नान के बाद देव यात्रा भगवान शिव- पार्वती मंदिर मे पहुंचीं। मंदिर में पूजा के बाद तीन पहर देव नृत्य व झोडा का आयोजन हुआ। मंदिर में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। शांम पांच बजे देव यात्रा धरातल्ला के लिए वापस हुई ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।