फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Vehicle narrowly escapes being hit by a boulder in Parthadeep.

Chamoli News: पर्थाडीप में बोल्डर की चपेट में आने से बाल-बाल बचा वाहन

Sun, 06 Sep 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 06 Sep 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Vehicle narrowly escapes being hit by a boulder in Parthadeep.
बदरीनाथ हाईवे पर पर्थाडीप में पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन से वाहनों की आवाजाही हुई खतरनाक। संवाद 
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग के पर्थाडीप में फिर से भूस्खलन सक्रिय हो गया है। यहां पहाड़ी से रुक-रुककर मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ रहे हैं। रविवार सुबह करीब 10 बजे गोपेश्वर से नंदप्रयाग तक सवारियों को लेकर आ रहा एक वाहन बोल्डर की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। वाहन में 10 सवारियां थीं। बोल्डर हाईवे पर आकर मलबे में धंस गया जिससे सवारियों पर मलबे के छींटे पड़े।

पर्थाडीप भूस्खलन क्षेत्र में करीब 60 मीटर हिस्से में भूस्खलन हो रहा है। इस बार नंदप्रयाग बाजार की ओर से करीब 20 मीटर हिस्से में पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। बारिश होने पर यहां भूस्खलन सक्रिय हो रहा है। इधर एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होने पर पहाड़ी का उपचार किया जाएगा। मौके पर जेसीबी तैनात की गई है। संवाद

बदरीनाथ हाईवे पर पर्थाडीप में पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन से वाहनों की आवाजाही हुई खतरनाक। संवाद 

बदरीनाथ हाईवे पर पर्थाडीप में पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन से वाहनों की आवाजाही हुई खतरनाक। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed