{"_id":"6aae9956c2ce7687aa094259","slug":"video-devbhoomi-cultural-festival-2026-begins-in-devbhoomi-badrinath-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"देवभूमि बदरीनाथ में शुरू हुआ देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव-2026","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवभूमि बदरीनाथ में शुरू हुआ देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव-2026
बदरीनाथ। देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं, स्थानीय उत्पादों और सीमांत जीवन की जीवंत पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव-2026 का आज बदरीनाथ में शुभारंभ हो गया। भारतीय सेना एवं जिला प्रशासन चमोली की ओर से ऑपरेशन सद्भावना के अंतर्गत आयोजित यह दो दिवसीय महोत्सव को टूरिस्ट अराइवल प्लाजा, बदरीनाथ में आयोजित किया जा रहा है।
हमारी विरासत, हमारा भविष्य’ थीम पर आधारित यह आयोजन केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि सीमांत क्षेत्रों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास, स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और पर्यटन के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया है। इस दौरान युद्ध में उपयोग होने वाली विभिन्न छोटे-बड़े हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।