Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Chamoli:Women in self-help groups to receive an incentive amount under the 'Beni-Bhuli' scheme; CM Dhami makes the announcement
{"_id":"6afc26327154f33f5e04676d","slug":"video-chamoliwomen-in-self-help-groups-to-receive-an-incentive-amount-under-the-beni-bhuli-scheme-cm-dhami-makes-the-announcement-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बेणी-भुली योजना से समूह की महिलाओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, सीएम धामी ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेणी-भुली योजना से समूह की महिलाओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, सीएम धामी ने की घोषणा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को चमोली जिले के पीपलकोटी पहुंचे। यहां उन्होंने मातृ शक्ति सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बेणी-भुली योजना शुरू करने की घोषणा की। योजना के तहत महिला समूहों को दो किस्तों में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। हालांकि, घोषणा के दौरान प्रोत्साहन राशि की धनराशि और किस्तों के वितरण की विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति के विकास और सशक्तीकरण के लिए प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध है। महिलाओं की भागीदारी समाज और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण है। सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
सम्मेलन में जिले की अलग-अलग ग्राम पंचायतों से महिलाएं शामिल हुईं। इनमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने और योगदान देने वाली महिलाएं भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी प्रमुख रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।