Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

आसियान शिखर सम्मेलन LIVE: आसियान और ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी; ट्रंप भी पहुंचे मनीला

Tue, 17 Nov 2026 04:07 PM IST
राकेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 17 Nov 2026 04:07 PM IST
खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर हैं। यहां वह 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लेंगे। इस दौरान भारत के दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से संबंधों और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा होगी। दौरे का खास आकर्षण 2024 के बाद पहली क्वाड शिखर बैठक हो सकती है। इसमें पीएम मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात होने की संभावना है। पल-पल की जानकारी के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
ASEAN Summit 2026 live updates East Asia Quad Meeting Pm modi Donald trump
आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

04:08 PM, 17-Nov-2026

ट्रंप मनीला पहुंचे, 49वें आसियान शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल; क्वाड देशों के नेताओं से भी करेंगे चर्चा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 49वें आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंच गए हैं। इस दौरे के दौरान वह क्वाड समूह के नेताओं के साथ भी चर्चा करेंगे। इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री शामिल हो सकते हैं।
 

 

04:00 PM, 17-Nov-2026

आसियान शिखर सम्मेलन LIVE: आसियान और ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी; ट्रंप भी पहुंचे मनीला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस की राजधानी मनीला में कूटनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। उनके दौरे के दौरान भारत और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संबंधों के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र की रणनीतिक स्थिति पर चर्चा होगी। पीएम मोदी 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट में शामिल होंगे। इस बार इन सम्मेलनों की मेजबानी फिलीपींस कर रहा है।

दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण 2024 के बाद पहली क्वाड शिखर बैठक होने की संभावना है। इसमें पीएम मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात हो सकती है। चारों नेता हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग और क्वाड की आगे की रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम मोदी ने मनीला में एक गुरुद्वारे के शिलान्यास समारोह में भी हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मनीला में 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट में शामिल होंगे। दौरे के दौरान 2024 के बाद पहली क्वाड बैठक होने की संभावना है, जिसमें अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed