{"_id":"6a9eb11bcbc927a6e50d056f","slug":"video-chamolideliberations-underway-on-including-adibadri-temple-in-bktc-crucial-meeting-on-september-12-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"चमोली: आदिबदरी मंदिर को बीकेटीसी में शामिल करने पर मंथन, 12 सितंबर को अहम बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली: आदिबदरी मंदिर को बीकेटीसी में शामिल करने पर मंथन, 12 सितंबर को अहम बैठक
मंदिर समूह को बीकेटीसी में शामिल करने को लेकर बीकेटीसी की उच्चस्तरीय टीम कुछ प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी लेने के लिए बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती की अगुवाई में आदिबदरी पहुंची।आदिबदरी धाम मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने फूल मालाओं से टीम का स्वागत किया। लंबे समय से क्षेत्र की जनता व मंदिर समिति आदिबदरी मंदिर समूह को बीकेटीसी में शामिल करने की मांग करते रही है। इसके लिए मंदिर समिति ने व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था इसी पत्र के संदर्भ में बीकेटीसी की उच्चस्तरीय टीम ने आज मंदिर समिति के साथ बैठक कर मंदिर की पूजा पद्धति व व्यवस्था, भूसंपत्ति, मंदिर के हक-हकूकधारियों, मंदिर से संबंधित आयोजित समारोहों सहित तमाम बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी ली।बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आदिबदरी मंदिर समूह को जनभावनाओं को देखते हुए बीकेटीसी में शामिल का प्रयास किया जा रहा है।श्री सती ने कहा आगामी 12 सितंबर को ऋषिकेश में आयोजित बोर्ड की बैठक में मंदिर को बीकेटीसी में शामिल करने का प्रस्ताव रखा जाएगा बोर्ड की बैठक में जो भी निर्णय लिया जाएगा उसके बाद ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक से पूर्व मंदिर समिति ने बीकेटीसी के सभी सदस्यों का स्वागत किया व बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती को आदिबदरी मंदिर समूह का चित्र भेंट किया।बैठक में बीकेटीसी सदस्य दिनेश डोभाल, धीरज पंचभैया, डॉ विनीत पोस्ती, अवर अभियंता गिरीश रावत, प्रभारी संपत्ति निरीक्षक कुलदीप बिष्ट, आदिबदरी मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा, कोषाध्यक्ष विजय चमोला, नवीन बहुगुणा उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।