फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   25 years of Nayak: anil kapoor Rani Mukerji Amrish Puri Paresh Rawal Movie Unknown facts

नायक के 25 साल: शाहरुख-आमिर खान ने ठुकरा दिया था शिवाजी राव का रोल; पढ़िए अनिल कपूर की फिल्म के मजेदार किस्से

Mon, 07 Sep 2026 05:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 07 Sep 2026 05:45 PM IST
सार

25 years of Anil Kapoor Starrer Nayak: अनिल कपूर की फिल्म 'नायक' की रिलीज को आज 25 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर जानिए फिल्म से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से

विज्ञापन
25 years of Nayak: anil kapoor Rani Mukerji Amrish Puri Paresh Rawal Movie Unknown facts
फिल्म 'नायक' के 25 साल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'नायक-द रियल हीरो' 07 सितंबर 2001 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। एस शंकर निर्देशित इस फिल्म में अनिल कपूर ने एक टीवी पत्रकार शिवाजी राव का रोल किया था। उनके अलावा रानी मुखर्जी, परेश रावल और अमरीश पुरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। इस फिल्म की रजत जयंती के अवसर पर पढ़िए फिल्म से जुड़े कुछ मजेदार किस्से

विज्ञापन

25 years of Nayak: anil kapoor Rani Mukerji Amrish Puri Paresh Rawal Movie Unknown facts
फिल्म नायक का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

निर्भीक पत्रकार की कहानी पर बनी फिल्म
फिल्म 'नायक' के जरिए साउथ निर्देशक शंकर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह उन्ही की साल 1999 में आई तमिल फिल्म 'मुधलवन' का हिंदी रीमेक है। फिल्म की कहानी में शिवाजी राव (अनिल कपूर) एक पत्रकार है, जिसका सामना एक भ्रष्ट राजनेता होता है। शिवाजी को एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलता है और वह सिस्टम को बदलकर रख देता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

25 years of Nayak: anil kapoor Rani Mukerji Amrish Puri Paresh Rawal Movie Unknown facts
फिल्म 'नायक' - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान और आमिर ने क्यों कर दिया था इनकार?
फिल्म 'नायक' में अनिल कपूर ने जो भूमिका निभाई वह सबसे पहले शाहरुख खान को ऑफर की गई थी। मगर, किंग खान ने निर्देशक शंकर से इनकार कर दिया। दरअसल, शाहरुख ने कहानी के राजनीतिक पहलुओं को लेकर चिंता जताते हुए स्क्रिप्ट देखने के बाद इस फिल्म को करने से मना कर दिया था।
फिर, आमिर खान को रोल ऑफर किया गया था। मगर, मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने फिल्म 'मुधलवन'  के इस रीमेक के प्री-प्रोडक्शन चरण के दौरान शिवाजी राव की मुख्य भूमिका निभाने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन

25 years of Nayak: anil kapoor Rani Mukerji Amrish Puri Paresh Rawal Movie Unknown facts
फिल्म 'नायक' - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक की जिद पर शूट हुआ था कीचड़ वाला आइकॉनिक सीन

  • फिल्म 'नायक' का एक सीन खूब हिट रहा, जिसमें अनिल कपूर कार गैराज में गुंडों से मुकाबला करते हैं। वे पूरी तरह कीचड़ में सने दिखे हैं। यह सीन अपने समय में बहुत नए तरह की क्रिएटिविटी वाला सीन था।
  • दिलचस्प बात यह है कि यह सीन निर्देशक शंकर की जिद पर शूट हुआ। दरअसल, शंकर इस सीन में अनिल कपूर को शर्टलेस दिखाना चाहते थे। 
  • अनिल कपूर इसके लिए राजी नहीं थे, क्योंकि वे शर्टलेस होने में सहज नहीं थे। वहीं, निर्देशक अड़ गए और बोले कि हीरो बदल दूंगा, मगर सीन नहीं।
  • शंकर ने अनिल कपूर को बॉडी हेयर रिमूव करने के लिए भी कहा था। मगर, अनिल कपूर इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे। 
  • ऐसे में बीच का रास्ता निकाला गया और फाइट सीन में कीचड़ वाला सीन जोड़ा गया।

25 years of Nayak: anil kapoor Rani Mukerji Amrish Puri Paresh Rawal Movie Unknown facts
फिल्म नायक - फोटो : इंस्टाग्राम@anilskapoor

32 कैमरों से किया था शूट
कीचड़ वाले फाइट सीन में 3डी इफैक्ट लाने के लिए निर्देशक ने करीब 32 कैमरे इस्तेमाल किए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय फिल्म निर्माण के इतिहास में यह पहला मौका था, जब 'टाइम-स्लाइस' सिनेमैटिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया। 

25 years of Nayak: anil kapoor Rani Mukerji Amrish Puri Paresh Rawal Movie Unknown facts
फिल्म 'नायक' - फोटो : सोशल मीडिया

बनाया गया था बड़ा टीवी स्टूडियो
फिल्म में काल्पनिक QTV नेटवर्क को दिखाने के लिए प्रोडक्शन टीम ने एक बड़ा टेलीविजन स्टूडियो सेट बनाया था। एक प्रोफेशनल माहौल बनाने के लिए 700 अलग-अलग टेलीविजन मॉनिटर, काम करने वाले ब्रॉडकास्ट कैमरे और एक बड़ी प्रोजेक्शन स्क्रीन लगाने की जरूरत थी। क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग के दौरान टेक्निकल क्रू ने हर मॉनिटर और कैमरा यूनिट को असल में तोड़ दिया था।

बॉक्स ऑफिस पर रही थी फ्लॉप
फिल्म 'नायक' का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 करोड़ रुपये था, जबकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 19.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। मगर, टेलीविजन पर आने के बाद इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया और यह कल्ट क्लासिक बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed