फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   BJP accused Congress of spreading confusion.

Chamoli News: भाजपा ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का लगाया आरोप

Mon, 07 Sep 2026 05:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 07 Sep 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
BJP accused Congress of spreading confusion.
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, चमोली की ओर से नगर के बस अड्डे पर समरसता, समानता, सम्मान और सामाजिक सौहार्द संकल्प को लेकर प्रदर्शन किया गया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारती ने कांग्रेस पर हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम स्थल के शुद्धिकरण को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के किसी कार्यकर्ता ने इस तरह का आयोजन नहीं किया।

जिला मंत्री बीरेंद्र टम्टा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पंचायतों और निकायों में अनुसूचित जाति के लोगों को अधिकतम आरक्षण की व्यवस्था दी है। वहीं थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने कांग्रेस पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया। मुख्य वक्ता भास्कर दास ने कहा कि कांग्रेस लोगों को भ्रमित कर रही है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed