Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
After 251 years, Goddess Chandika embarks on a forest pilgrimage; bestows blessings at the Pokhari fair
{"_id":"6ad8d938c854949f4b0c7753","slug":"video-after-251-years-goddess-chandika-embarks-on-a-forest-pilgrimage-bestows-blessings-at-the-pokhari-fair-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"251 वर्ष बाद मां चंडिका की वन्याथ यात्रा, पोखरी मेले में दिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
251 वर्ष बाद मां चंडिका की वन्याथ यात्रा, पोखरी मेले में दिया आशीर्वाद
पोखरी। 84 गांवों की आराध्य देवी मां चंडिका की वन्याथ यात्रा के पहले दिन मां चंडिका मेला मंच पोखरी पहुंचीं। यहां से देवी रात्रि प्रवास के लिए अपने मायके सिनाऊ रवाना हुईं। मेला मंच पर पहुंचने पर मां चंडिका ने 20वें हिमवत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेले के सफल आयोजन तथा क्षेत्र की खुशहाली, सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद दिया।इस दौरान मां चंडिका ने मेले के जनक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल सहित मेला समिति के सभी पदाधिकारियों को आशीर्वाद दिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल और मेला समिति के पदाधिकारियों ने मां चंडिका की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मनौती मांगी। इस अवसर पर ब्रह्म गुरु दीपक कुंवर ने कहा कि वर्ष 1832 में टिहरी नरेश ललित शाह ने मां चंडिका की वन्याथ यात्रा कराई थी। उन्होंने बताया कि 251 वर्ष बाद मां चंडिका की नौ माह की देवरा यात्रा शुरू हुई है। उन्होंने मां चंडिका से सभी के कल्याण की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।