फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Geological team conducted an inspection and collected samples.

Chamoli News: भूगर्भीय टीम ने किया निरीक्षण, सैंपल लिए

Wed, 21 Oct 2026 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 21 Oct 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Geological team conducted an inspection and collected samples.
कर्णप्रयाग। भूधंसाव से प्रभावित सिमल्ट गांव का भूगर्भीय सर्वेक्षण की टीम ने निरीक्षण किया। भूवैज्ञानिक कृष्णा सजवाण ने गांव में पहुंचकर भूधंसाव क्षेत्र, गांव और आटागाड़ नदी का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों से वार्ता की। साथ ही जांच और कारणों का पता लगाने के लिए गांव से मिट्टी के नमूने एकत्र किए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम करने को कहा। राजस्व लिपिक दिपेन पंवार ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी गई है। इस मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक राजेश्वरी रावत भी मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन



बदरीनाथ धाम से शुरू करेंगे न्याय यात्रा : गणेश गोदियाल
कर्णप्रयाग। अंकिता भंडारी के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग के लिए कांग्रेस 22 अक्तूबर से बदरीनाथ धाम से न्याय यात्रा शुरू करेगी। गौचर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड में लगातार अन्याय की घटनाएं हो रही हैं लेकिन सरकार की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग के लिए भी कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन करेगी। अंकिता हत्याकांड में प्रदेश सरकार वीआईपी को बचाने का काम कर रही है। आज तक सरकार वीआईपी का नाम तक उजागर नहीं कर पाई है। उन्होंने बताया न्याय यात्रा बदरीनाथ धाम के साथ हरिद्वार के हर की पौड़ी, देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर और अल्मोड़ा के गोल्ज्यू देवता मंदिर से भी शुरू की जाएगी। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव मुकेश नेगी, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, ब्लॉक प्रमुख विनोद रावत, हरीश नयाल, अजय किशोर भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed