फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Goddess Durga bid farewell with teary eyes; idol immersions took place amidst music and fanfare in Bageshwar and Kapkot, marking the conclusion of the Sharadiya festival.

VIDEO: नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई, बागेश्वर और कपकोट में गाजे-बाजे के साथ हुआ मूर्ति विसर्जन, संपन्न हुए शारदीय महोत्सव

Tue, 20 Oct 2026 07:29 PM IST
Arvind Kumar अरविंद कुमार
Updated Tue, 20 Oct 2026 07:29 PM IST
Goddess Durga bid farewell with teary eyes; idol immersions took place amidst music and fanfare in Bageshwar and Kapkot, marking the conclusion of the Sharadiya festival.
बागेश्वर/कपकोट। शारदीय नवरात्र के समापन पर मंगलवार को जिले भर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन पूरे विधि-विधान और पारंपरिक उल्लास के साथ किया गया। बागेश्वर नगर से लेकर कपकोट तक मां के जयकारों और छोलिया नृत्यों की थाप के बीच श्रद्धालुओं ने नम आंखों से जगत जननी को विदाई दी। सरयू नदी के तटों पर उमड़ी भारी भीड़ के बीच मूर्तियों का विसर्जन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। नुमाइशखेत मैदान, देवी पूजा पंडाल और खरही में स्थापित मां दुर्गा की मूर्तियों को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नुमाइशखेत मैदान से उठी शोभायात्रा दुग बाजार, माल रोड, एसबीआई तिराहा और तहसील रोड होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान मार्ग में छोलिया कलाकारों ने मनमोहक और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। दुर्गा पूजा कमेटी और देवी पूजा कमेटी की ओर से अलग-अलग मार्गों से होते हुए मूर्तियों को सरयू नदी के ब्रह्मकपाली शिला के पास लाया गया, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस दौरान नदी तटों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा और लोगों ने छतों से भी विदाई यात्रा के दर्शन किए। विसर्जन कार्यक्रम में नगर पूजा कमेटी के मुकेश साह, बूजकिशोर वर्मा, उमेश साह, नवीन लोहनी, गोविंद जगाती, देवी पूजा कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत मलड़ा, राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, कमल नेगी, मनोज जोशी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: उटंगन नदी में पिछले वर्ष 12 मौतों से प्रशासन ने लिया सबक, मूर्ति विसर्जन के लिए खोदे गड्ढे; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

20 Oct 2026

बिहार: गया में दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे भाई की मौत, बड़ा की हालत गंभीर

20 Oct 2026

लखनऊ: आने वाले चुनावों में कुर्मी समाज दिखाएगा ताकत, सपा कार्यालय के बाहर लगा बैनर

20 Oct 2026

मानहानि मामले में मिली एक साल की सजा को चुनाैती देंगे पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस

20 Oct 2026

करनाल में बिजली निजीकरण के विरोध में प्रदेशभर में फूंके पुतले; ऊर्जा मंत्री, मुख्यमंत्री और एचईआरसी अध्यक्ष के पुतले फूंककर जताया रोष

20 Oct 2026
विज्ञापन

अयोध्या: सरयू तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू

20 Oct 2026

बिलासपुर: घुमारवीं के 25 हजार लोगों को जल्द मिलेगी पेयजल संकट से राहत, 20 करोड़ की योजना की टेस्टिंग शुरू

20 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: नवरात्र के अंतिम दिन नवमी पर आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।

20 Oct 2026

VIDEO: क्षेत्र के ग्राम इशारा स्थिति सिध्देश्वर मन्दिर पर चल रहै रामलीला के मंचन में समाज सेवियों द्वारा जरूरत मंद लोगों के लिए कम्बल वितरण समारोह आयोजित किया गया।

20 Oct 2026

दीवाली से पहले ज्वाइनिंग लेटर न मिलने पर भड़के आउटसोर्स कर्मचारी, तरनतारन में फूंका पंजाब सरकार का पुतला

ऊना: विजयदशमी पर आरएसएस ने किया शस्त्र पूजन, पथ संचलन से दिया एकता और अनुशासन का संदेश

20 Oct 2026

चंबा चौगान में दशहरे पर सजी कुश्ती की महफिल, पहलवानों ने दिखाए दमदार दांव-पेच

20 Oct 2026

लखनऊ: दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, शहर के अलग-अलग घाटों पर हो रहा है आयोजन

20 Oct 2026

अमित शाह के दौरे से पहले हलवारा छावनी में तब्दील, सड़क के कट बंद

20 Oct 2026

बलरामपुर: ढोल-नगाड़ों के साथ निकली मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा

20 Oct 2026

बादली में आर्य समाज के प्रचार के लिए विशाल मोटरसाइकिल यात्रा निकाली

अंबाला में मां की भेंटों पर झूमते नजर आए मंत्री अनिल विज

20 Oct 2026

चरखी-दादरी में दशहरा पर्व की भव्य तैयारियां पूरी, 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन

20 Oct 2026

दशहरे पर मोगा में पुलिस ने किए कड़े सुरक्षा प्रबंध

मोगा में नवीन कला मंदिर मनाएगी दशहरा, तैयारियां पूरी

अलीगढ़ जिला निशानेबाजी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि संबोधन

20 Oct 2026

सिरमौर: नाहन में बेसहारा पशुओं को सुरक्षित ठिकाना, 42 गोवंश को कोटला बड़ोग गोशाला भेजा

20 Oct 2026

हरियाणा में आतंकियों से मुकाबले की तैयारी तेज, 400 जवानों और बख्तरबंद गाड़ियों से लैस हुई ATS

20 Oct 2026

यूपी में ठंड की दस्तक! रात के तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट के आसार

20 Oct 2026

रामपुर बुशहर: सैकड़ों देवलुओं संग सराहन दशहरा के लिए रवाना हुए देवता साहिब दमुख

20 Oct 2026

सोलन में आरएसएस ने मालरोड पर बैंड-बाजे के साथ निकाला पथ संचलन

20 Oct 2026

गोरखपुर: दशमी पर शुरू हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, नाचते-गाते निकले श्रद्धालु

20 Oct 2026

शिमला में अंडर-19 और ओपन राज्य शतरंज चैंपियनशिप के मुकाबले शुरू, 150 खिलाड़ी ले रहे भाग

20 Oct 2026

अयोध्या: अयोध्या में निकली दुर्गा विसर्जन यात्रा, रास्ते में पड़ने वाली मजिस्द को कपड़े से ढका गया

20 Oct 2026

लखनऊ: फैजाबाद रोड पर मॉडल शॉप में लाखों की चोरी, चार चोर सीसीटीवी में कैद

20 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed