{"_id":"6ad526f2664b0007ae0d6c9d","slug":"some-are-managing-the-health-front-while-others-stand-firm-in-khaki-bageshwar-news-c-231-bgs1001-128806-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कोई संभाल रहीं स्वास्थ्य का मोर्चा, तो कोई खाकी में डटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कोई संभाल रहीं स्वास्थ्य का मोर्चा, तो कोई खाकी में डटीं
Mon, 19 Oct 2026 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर पूरा देश मां जगदंबा के नौ रूपों की भक्ति में लीन है। जिले में कुछ ऐसी महिलाएं भी हैं, जो अपने असाधारण समर्पण, कर्मठता और सेवा भाव से दुर्गा के वास्तविक स्वरूप को चरितार्थ कर रही हैं। चिकित्सा, समाज सेवा और सुरक्षा व्यवस्था के मोर्चे पर डटीं जिले की ये तीन नारी शक्तियां आम जनमानस के लिए किसी देवी से कम नहीं हैं। विषम परिस्थितियों के बावजूद अपनी निष्ठा से ये समाज के लिए मिसाल बनी हुई हैं।
इनसेट
20 साल से दिलों पर राज कर रहीं डॉ. रीमा उपाध्याय
जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. रीमा उपाध्याय जिले की एकमात्र गायनेकोलॉजिस्ट हैं। चिकित्सक की डिग्री होने के बावजूद उन्होंने दूरस्थ पर्वतीय जिले में अपनी सेवाएं देना चुना। बीते करीब 20 वर्षों से निरंतर जिले में तैनात डॉ. रीमा पर पूरे जिले ही नहीं, बल्कि पड़ोसी सीमांत जिलों चमोली और पिथौरागढ़ के दूरदराज गांवों से आने वाली गर्भवतियों के इलाज का दबाव रहता है। दिन हो या रात, सामान्य प्रसव कराना हो या जटिल सर्जरी, उनके सेवाभाव में कभी कोई कमी नहीं आई। बीते दो दशकों से अनवरत समर्पित सेवाएं देकर वह क्षेत्र की हजारों महिलाओं के दिलों पर राज कर रही हैं।
....फोटो 16 बीजीएस 05 पी
....इनसेट
दिव्यांगों की अटूट ढाल बनीं मोहिनी कोरंगा
जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र में कार्यरत कार्यकर्ता मोहिनी कोरंगा दिव्यांगजनों की सेवा और सहायता के लिए हर समय तत्पर रहती हैं। वह लंबे समय से दूर-दराज से आने वाले दिव्यांगजनों की पेंशन स्वीकृत कराने, उन्हें सहायक उपकरण ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी आदि मुहैया कराने में दिन-रात जुटी रहती हैं। केंद्र में आने वाले किसी भी दिव्यांग व्यक्ति को उनके रहते कभी खाली हाथ और निराश होकर नहीं लौटना पड़ता। मोहिनी का यह निस्वार्थ सेवा भाव और मानवीय संवेदना उन्हें समाज में एक खास पहचान दिलाती है।
विज्ञापन
..........फोटो 16 बीजीएस 06 पी
.....इनसेट
जांबाज और विनम्र कार्यशैली की मिसाल एसएसआई निर्मला पटवाल
कोतवाली में तैनात महिला वरिष्ठ उपनिरीक्षक निर्मला पटवाल कानून व्यवस्था को कायम रखने में दिन-रात एक किए हुए हैं। अपने परिवार से दूर रहकर भी वह नगर में आयोजित होने वाले विभिन्न राजनीतिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रदर्शनों के दौरान बेहद संयम और विनम्र व्यवहार से लोगों को संभालती हैं। कोतवाली आने वाले फरियादी की समस्या को सहानुभूतिपूर्वक सुनना और त्वरित न्याय दिलाना उनकी दिनचर्या में शामिल है। 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहकर निष्ठापूर्वक काम करने की क्षमता उन्हें भीड़ से बिल्कुल अलग और विश्वसनीय बनाती है।
......फोटो 16 बीजीएस 07 पी