फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Recognized up to the eighth grade, yet classes are being conducted up to the intermediate level

Bageshwar News: आठवीं तक की मान्यता, पर इंटर तक की कक्षाएं हो रहीं संचालित

Tue, 20 Oct 2026 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 20 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Recognized up to the eighth grade, yet classes are being conducted up to the intermediate level
बागेश्वर। जिले में निजी शिक्षण संस्थानों की मनमानी और विभागीय निगरानी तंत्र की ढिलाई का बड़ा मामला सामने आया है। कपकोट क्षेत्र स्थित एक निजी विद्यालय के निरीक्षण के दौरान सामने आई गंभीर खामियों के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। प्रभारी सीईओ ने बीते दिनों निरीक्षण के बाद विद्यालय प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विद्यालय की मान्यता रद्द करने की संस्तुति भेजने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रभारी सीईओ आशाराम ने बीते दिनों कपकोट क्षेत्र के निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नामी स्कूलों में कई अनियमितताएं पाई गईं। एक निजी विद्यालय के पास केवल कक्षा आठ तक की ही मान्यता है, लेकिन वहां कई वर्षों से अवैध रूप से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। इसके अलावा नर्सरी के छोटे बच्चों के लिए बने शौचालय में न तो रोशनदान था और न ही बिजली का कोई इंतजाम, जिससे हमेशा अप्रिय घटना का खतरा बना हुआ था। छात्रों का शैक्षिक स्तर भी कक्षा के अनुकूल नहीं पाया गया।
विज्ञापन


जिले में बिना डर के चल रहा मनमानी का खेल
यह तो महज एक बानगी है। जिले भर में कई ऐसे निजी विद्यालय धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं जो मानकों को ताक पर रखकर नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे संस्थानों की नियमित जांच और मॉनिटरिंग के लिए जिले में कोई ठोस व्यवस्था और विभागीय अभियान लंबे समय से नहीं देखने को मिला है, जिससे निजी प्रबंधकों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
छात्रों की सुरक्षा और शिक्षा की गुणवत्ता से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। संबंधित निजी विद्यालय को तीन दिन का समय दिया गया है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो नियमानुसार मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। जिले के अन्य निजी स्कूलों की भी जांच कराई जाएगी और बिना मान्यता या मानकों के विपरीत चल रहे संस्थानों पर कड़ी कार्रवाई होगी। -आशाराम, प्रभारी सीईओ, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed