वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विस्तार के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह बदलने जा रही है। नए एयरपोर्ट में लंदन और दुबई एयरपोर्ट की तर्ज पर हाईटेक सिक्योरिटी सिस्टम लागू होगा। यहां स्मार्ट सर्विलांस, ऑटोमेटेड स्क्रीनिंग, बायोमेट्रिक पहचान, एक्सेस कंट्रोल और एआई आधारित निगरानी जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।
एयरपोर्ट पर नई टर्मिनल बिल्डिंग, टनल और रनवे का निर्माण दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद एयरपोर्ट की यात्री क्षमता करीब तीन गुना बढ़ जाएगी। अभी यहां सालाना करीब 39 लाख यात्री आते-जाते हैं, जबकि विस्तार के बाद यह संख्या एक करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।
वाराणसी एयरपोर्ट की हाईटेक सुरक्षा में यात्रियों के साथ कर्मचारियों, एजेंसियों और अधिकृत वाहनों पर भी नजर रहेगी। डिजिटल एक्सेस कंट्रोल, स्मार्ट कार्ड और बायोमेट्रिक सत्यापन से प्रवेश नियंत्रित होगा। आधुनिक एक्स-रे और विस्फोटक पहचान तकनीक से बैगेज की जांच होगी। वहीं, एआई आधारित सर्विलांस संदिग्ध गतिविधियों और यात्रियों को तुरंत पहचानकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।