{"_id":"68c44738da61ab80050e7f8c","slug":"video-tribute-paid-to-bjp-worker-in-kashi-2025-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ता को काशी में दी गई श्रद्धांजलि, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ता को काशी में दी गई श्रद्धांजलि, VIDEO
गाजीपुर के नोनहरा थाने में लाठीचार्ज के बाद भाजपा कार्यकर्ता सीताराम उपाध्याय माैत पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। इस दुखद घटना के विरोध में शुक्रवार की रात घसियारी टोला, दुर्गाकुंड मंदिर के पीछे स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा का नेतृत्व अमन यादव, महानगर अध्यक्ष, बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अब आम इंसान भी पुलिस की बर्बरता का शिकार होकर जान गंवा रहा है। यह प्रदेश सरकार की विफलता और तानाशाही का प्रमाण है। कार्यक्रम में बाबू भारती, पप्पू यादव, चंदन सोनकर, रवि शर्मा सहित तमाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। सपाजनों ने मांग की कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।