बीएचयू में 70 साल बाद खोले गए जर्जर हो चुके पांच संदूकों में पांच हजार साल पुरानी वस्तुएं मिली हैं। इसमें एनालॉग कैमरों की 10 हजार से ज्यादा निगेटिव रील और ग्लास स्लाइड्स भी मिली हैं। इनमें बीएचयू की ओर से देश के 63 जगहों पर कराई गई पुरातात्विक खोदाई के साक्ष्य और देश का राजसी व आध्यात्मिक इतिहास भी झलक रहा है। इन निगेटिव रील्स में काशी के राजघाट सहित देशभर से मिलीं दुर्लभ मूर्तियां हैं। इनमें महादेव, विष्णु भगवान और गौतम बुद्ध की प्राचीन प्रतिमाओं की फोटो सबसे ज्यादा हैं। इनके अलावा अजंता एलोरा की गुफाओं की बित्रकलाओं से लेकर काशी के राजघाट को इसमें देखा जा सकता है। देश के कई मंदिर, स्तूप, प्रास्थल, चैत्य-विहार भी हैं।
इतिहास: बीएचयू में 70 साल बाद खुले पांच संदूकों में मिलीं 5000 साल पुरानी वस्तुएं, खोजे जा रहे कई रहस्य
हिमांशु अस्थाना, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:55 PM IST
सार
Varanasi News: बीएचयू में 70 साल बाद रहस्यमयी संदूक खुले। यहां पांच संदूकों में 5000 साल पुरानी वस्तुएं मिलीं। इसमें एनालॉग कैमरों की 10 हजार से ज्यादा निगेटिव रील और ग्लास स्लाइड्स भी मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन