{"_id":"6a885b300eac9303ac060b68","slug":"video-tribute-paid-on-bismillah-khan-20th-death-anniversary-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिस्मिल्लाह खां की 20वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिस्मिल्लाह खां की 20वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, VIDEO
भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की 20वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को सिगरा स्थित दरगाह फातमान में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनकी कब्र पर श्रद्धा के फूल चढ़ाए गए और कुरानख्वानी व दुआख्वानी कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के प्रपौत्र आफाक हैदर और रिजवान हैदर ने शहनाई की सुरलहरियां बिखेरकर अपने दादा की संगीत परंपरा को आगे बढ़ाया। वहीं बिलाल अली ने दुक्कड़ वादन कर संगत की। कार्यक्रम संयोजक प्रमोद वर्मा और शकील अहमद जादूगर समेत अन्य लोगों ने उस्ताद बिस्मिल्लाह खां को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान काशी की संगीत परंपरा में उनके योगदान को याद किया गया। उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का निधन 21 अगस्त 2006 को हुआ था। उनकी पुण्यतिथि पर हर वर्ष काशी में संगीत और संस्कृति से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। आज भी उनकी शहनाई भारतीय संगीत और काशी की गंगा-जमुनी तहजीब की पहचान मानी जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।