Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Fire breaks out trash due firecrackers underground power line conduits worth lakhs reduced to ashes

वाराणसी: पटाखे से कूड़े में लगी आग, भूमिगत बिजली लाइन की लाखों की पाइप जलकर राख; रामनगर किले के पास घटना

Fri, 13 Nov 2026 11:49 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 13 Nov 2026 11:49 PM IST
सार

रामनगर में काशीराज परिवार की खुली जमीन पर कूड़े में पटाखे से लगाई गई आग से एलएंडटी कंपनी की लाखों रुपये की प्लास्टिक पाइप जलकर राख हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक दिखाई दे रहे हैं। तीन दमकल गाड़ियों ने करीब 30 मिनट में आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Varanasi Fire breaks out trash due firecrackers underground power line conduits worth lakhs reduced to ashes
रामनगर किले के पास लगी भीषण आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

किले के मुख्य द्वार के पास पटाखे से लगी आग ने लाखों रुपये की प्लास्टिक पाइप को राख कर दिया। काशीराज परिवार की खुली जमीन पर कूड़े के ढेर में लगाई गई आग देखते ही देखते विकराल हो गई और पास में रखी भूमिगत बिजली लाइन बिछाने में इस्तेमाल होने वाली पाइपों तक पहुंच गई। शुक्रवार रात करीब आठ बजे हुई घटना से आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। किले के मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो युवक पटाखे से आग लगाते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन




किले के मुख्य द्वार के बायीं ओर करीब पांच फीट ऊंची बाउंड्री से घिरी काशीराज परिवार की खुली जमीन पर लंबे समय से कूड़े का ढेर लगा हुआ था। इसी के पास रामनगर की गलियों में भूमिगत बिजली के तार बिछाने का काम कर रही कार्यदायी संस्था एलएंडटी की प्लास्टिक पाइप रखी गई थी। शुक्रवार शाम कूड़े में आग लगने के बाद लपटें तेजी से उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पास में रखी पाइपों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


आग की लपटें देखकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बड़ी मात्रा में पाइप जलकर नष्ट हो चुकी थीं। कंपनी के कर्मचारियों के मुताबिक, आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इन पाइपों का इस्तेमाल भूमिगत बिजली के तार बिछाने के कार्य में किया जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो युवक
काशीराज परिवार के सुरक्षा अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि घटना की तहरीर थाने में दी गई है। किले के मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो युवक पटाखे से आग लगाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों का कहना है कि आग से लाखों रुपये की पाइप जल गई हैं। कंपनी की ओर से भी पुलिस को तहरीर दी जाएगी। थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed