{"_id":"6b02ca5b045956c46f021937","slug":"video-ghazipur-tribute-paid-on-the-10th-death-anniversary-of-martyr-shashank-singh-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: शहीद शशांक सिंह की दसवीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा स्थापना की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: शहीद शशांक सिंह की दसवीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा स्थापना की उठी मांग
गाजीपुर के कासिमाबाद क्षेत्र स्थित नसीरुद्दीनपुर में रविवार को अमर शहीद शशांक सिंह की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान शहीद की प्रतिमा स्थापित कराने, गांव का नाम उनके नाम पर रखने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई गई।
शशांक सिंह 22 नवंबर 2016 को जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) के हमले में शहीद हो गए थे। इसी हमले में गाजीपुर के बिरनो क्षेत्र के निवासी मनोज कुशवाहा भी वीरगति को प्राप्त हुए थे। वक्ताओं ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को हमेशा याद किया जाएगा। शशांक सिंह का बलिदान पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।