{"_id":"6b01a0a652b9828382037a58","slug":"video-exercise-caution-operating-boats-during-dev-deepawali-carrying-passengers-beyond-vessel-capacity-prohibited-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"देव दीपावली पर नावों के संचालन में बरतें सावधानी, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर रोक; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव दीपावली पर नावों के संचालन में बरतें सावधानी, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर रोक; VIDEO
देव दीपावली पर 24 नवंबर को गंगा घाटों पर उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नाविकों ने सुरक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। मां गंगा निषाद राज सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद गुरु के नेतृत्व में शुक्रवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट पर नाविकों और मांझी समाज की बैठक हुई। इसमें सभी नाविकों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। नावों पर क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाने, यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनाने और नाव, स्टीमर व बजड़ों का संचालन धीमी गति से करने को कहा गया। नशे में नाव चलाने और दूसरी नावों से टक्कर मारने पर भी रोक लगाई गई। नावों में कूड़ेदान रखने और गंगा में कचरा नहीं फेंकने की अपील की गई। साथ ही घाटों पर तैनात गोताखोरों को मुस्तैद रहने और जरूरत पड़ने पर डूबते यात्रियों को बचाने के निर्देश दिए गए। बैठक में रामकिशन माझी, बाबू साहनी सहित नाविक समाज के कई लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।