{"_id":"68c13c4d6ff9cf863800bb00","slug":"video-unanava-ma-bb-ka-aatamahataya-para-bval-maaavaja-ka-maga-ka-lkara-parajana-ka-hagama-2025-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"उन्नाव में बाबू की आत्महत्या पर बवाल, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव में बाबू की आत्महत्या पर बवाल, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा
उन्नाव जिले में नगर पालिका में तैनात बाबू की आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को मुआवजा न मिलने पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया। मंगलवार को बाबू सतीश (32) ने 23 महीने का वेतन न मिलने और उत्पीड़न से परेशान होकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला था। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि, ईओ और दो पूर्व लिपिकों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। मामला राजनीतिक रंग लेने पर पुलिस ने एहतियातन दही थाना, सदर कोतवाली और गंगाघाट कोतवाली की फोर्स तैनात कर दी है। थानाध्यक्ष अवनीश सिंह ने बताया कि परिजनों से बातचीत चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।