{"_id":"6af377e75a6e880eba0dc6d4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-161018-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, विधायक के आश्वासन पर माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, विधायक के आश्वासन पर माने
विज्ञापन
मौरावां। पहाड़पुर गांव में मारपीट में घायल वृद्ध की मौत के बाद सोमवार को परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजन अपनी मांग पर अड़ गए। सूचना पर पुलिस और पुरवा विधायक अनिल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
गांव निवासी रामस्वरूप लोधी (72) पर 21 सितंबर को बारिश के पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में गांव के 10 लोगों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। शनिवार की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मौत के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव मौरावां-रायबरेली मार्ग पर रखकर प्रदर्शन किया था। सोमवार को भी गिरफ्तारी न होने पर अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। विधायक अनिल सिंह ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भिजवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण नहीं करने वाले आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीओ हसनगंज को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीओ पुरवा अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि बेटे की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष को पीड़ित परिवार की सुरक्षा और सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। लोधी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार लोधी ने भी परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।