{"_id":"6ad77856e3f23b4b1a0c8d73","slug":"video-video-saltanapara-ma-40-fata-ka-ravanae-ka-thahana-gaja-sataya-ka-jata-ka-sathasha-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सुल्तानपुर में 40 फीट के रावण का दहन, गूंजा सत्य की जीत का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सुल्तानपुर में 40 फीट के रावण का दहन, गूंजा सत्य की जीत का संदेश
गभड़िया ओवरब्रिज पर मंगलवार शाम 6:38 बजे राम-रावण युद्ध के बाद 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रामलीला मैदान से निकली दोनों सेनाओं के पहुंचने पर हुए मंचन को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। रावण दहन के साथ ही असत्य पर सत्य की जीत का संदेश गूंजा।
डीएम इंद्रजीत सिंह और एसपी विनीत जायसवाल ने नागरिकों को दशहरा की शुभकामनाएं दीं। डीएम ने केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश बजरंगी के नेतृत्व में किए गए इंतजाम और नागरिकों के अनुशासन की सराहना की। एसपी ने कहा कि संघर्ष कितना भी लंबा हो, अंत में जीत सत्य की होती है। उन्होंने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए रामलीला समिति को बधाई दी।
ओमप्रकाश बजरंगी ने कहा कि रावण दहन बुराइयों और विकारों पर नियंत्रण का प्रतीक है। जिले में मंगलवार को 22 स्थानों पर रावण दहन हुआ। प्रशासन के मुताबिक, 1,788 देवी प्रतिमाएं स्थापित हैं। 46 स्थानों पर रामलीला मंचन और बुधवार को 10 स्थानों पर भरत मिलाप होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।