{"_id":"69b6b6434435c5203405accf","slug":"video-video-bhama-vavatha-ma-fayaraga-ma-bta-sahata-chhaha-ghayal-akhadanagara-ka-kalyanaepara-gava-ka-ghatana-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भूमि विवाद में फायरिंग, मां-बेटा सहित छह घायल, अखंडनगर के कल्याणपुर गांव की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भूमि विवाद में फायरिंग, मां-बेटा सहित छह घायल, अखंडनगर के कल्याणपुर गांव की घटना
कल्याणपुर गांव में रविवार को भूमि विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर असलहे से फायरिंग कर दिया। गोली लगने से एक पक्ष के संजय यादव (25) घायल हो गए। वहीं, लाठी से हुए हमले में संजय की मां शोभावती (50), बहन रोशनी (24), प्रांकुश यादव (18) व कमलेश (42), विपुल यादव (16) घायल हो गए।
घायलों को अखंडनगर सीएचसी से अंबेडकरनगर के टांडा स्थित पीजीआई रेफर कर दिया। वारदात के बाद दूसरे पक्ष के लोग भाग निकले। एसपी ने अखंडनगर थानाध्यक्ष व सीओ कादीपुर पर लापरवाही बरतने के आरोप में अपर पुलिस अधीक्षक को जांच सौंपी है। अखंडनगर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है।
ग्रामीणों के मुताबिक कल्याणपुर गांव में सुरेश व अरविंद यादव का घर अगल-बगल है। उन दोनों के बीच आबादी की भूमि पर कब्जे का विवाद चल रहा है। इसी बात पर दोनों पक्ष रविवार को आमने-सामने हो गए। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने सुरेश के परिवार पर हथियार से लैस होकर हमला कर दिया। इसमें एक पूर्व मंत्री भी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। इसके बाद तनाव और बढ़ गया। सुरेश यादव के आरोप के मुताबिक विपक्षियों की ओर से गोलियां चलाई गईं। एक गोली उनके भतीजे संजय की कमर के नीचे लगी।
उन्हें बचाने में शोभावती, रोशनी, प्रांकुश, सुरेश की पत्नी कमलेश, पुत्र विपुल भी घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी अखंडनगर पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग निकले। एसपी चारू निगम देर शाम घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने बताया कि दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पर अखंडनगर थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। सीओ कादीपुर पर भी लापरवाही का आरोप है। प्रकरण की जांच एएसपी को दी गई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।