{"_id":"6aee0e9607dde52d1f0bde03","slug":"video-saltanapara-matara-opa-rajabhara-ka-kafal-ka-sakarata-esayava-tarakatara-ka-kaltavatara-sa-takaraii-bca-palsakarama-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: मंत्री ओपी राजभर के काफिले की स्कॉर्ट एसयूवी ट्रैक्टर के कल्टीवेटर से टकराई, बचे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: मंत्री ओपी राजभर के काफिले की स्कॉर्ट एसयूवी ट्रैक्टर के कल्टीवेटर से टकराई, बचे पुलिसकर्मी
पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले की स्कॉर्ट एसयूवी शुक्रवार को हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर हादसे का शिकार हो गई। हसुई मुकुंदपुर गांव के पास ट्रैक्टर में लगे कल्टीवेटर से एसयूवी टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, उसमें सवार सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए। मंत्री ओमप्रकाश राजभर बल्दीराय तहसील क्षेत्र के सिंहनी स्थित अमृत गार्डेन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हलियापुर के रास्ते लखनऊ लौट रहे थे। इसी दौरान हलियापुर से बहुरावां की ओर जा रहे ट्रैक्टर से काफिले की स्कॉर्ट एसयूवी भिड़ गई। ट्रैक्टर के पीछे लगे कल्टीवेटर की टक्कर से एसयूवी को नुकसान पहुंचा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।