{"_id":"6a341afff092bb5aa00093a4","slug":"video-teachers-concerned-over-mandatory-tet-requirement-protest-registered-submitting-memorandum-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"टीईटी की अनिवार्यता से शिक्षकों में चिंता, ज्ञापन सौंप जताया विरोध; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी की अनिवार्यता से शिक्षकों में चिंता, ज्ञापन सौंप जताया विरोध; VIDEO
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला इकाई ने कलेक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, वरिष्ठता एवं पदोन्नति से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता की व्यवस्था पर नाराजगी जताई।
जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के लाखों शिक्षकों में असुरक्षा और आशंका का माहौल है। विशेषकर उन शिक्षकों में जिनकी नियुक्ति वर्ष 2010 से पूर्व या उत्तर प्रदेश में 27 जुलाई 2011 से पूर्व हुई थी। बाद में लागू की गई पात्रता शर्तों को पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर लागू करना न्यायसंगत नहीं है। महासंघ ने तर्क दिया कि उस समय नियुक्त सभी शिक्षक तत्कालीन नियमों के अनुसार पूर्णतः वैध तरीके से चयनित हुए थे और वर्षों से शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ऐसे में उनके अनुभव और सेवा को नजरअंदाज करना उचित नहीं होगा। संगठन ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग किया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों के बाद उत्पन्न स्थिति को देखते हुए आवश्यक विधायी एवं नीतिगत समाधान निकाला जाए। इस मौके पर जिला महामंत्री इंदू प्रकाश सिंह, गणेश पांडेय, संतोष चौरसिया, दिलीप पाठक, बृजेश महादेव, रितेश जायसवाल, ममता पांडेय, उमाकांत पांडेय, दीपमणि, गौरव, उमा पटेल आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।