{"_id":"6aef3a563f1526048500749c","slug":"video-sonbhadra-body-of-retired-coal-india-senior-manager-found-in-his-room-wife-had-gone-to-a-gurudwara-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कोल इंडिया के सेवानिवृत्त सीनियर मैनेजर का कमरे में मिला शव, गुरुद्वारे गई थीं पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कोल इंडिया के सेवानिवृत्त सीनियर मैनेजर का कमरे में मिला शव, गुरुद्वारे गई थीं पत्नी
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के विकासनगर में शनिवार सुबह कोल इंडिया के सेवानिवृत्त सीनियर मैनेजर योगेंद्र सिंह भंडारी (72) की मौत हो गई। उनका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के समय वह घर में अकेले थे। उनकी पत्नी गुरुद्वारे में अरदास करने गई थीं। करीब साढ़े सात बजे घर लौटने पर उन्होंने पति को इस हालत में देखा। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुरुद्वारे से लौटीं पत्नी तो हुई जानकारी
योगेंद्र सिंह भंडारी सिविल लाइन रोड पर वीरेश्वर मंदिर से मंडी समिति जाने वाले मार्ग पर मकान बनाकर रहते थे। बताया गया कि शनिवार सुबह उन्होंने रोज की तरह अपने दैनिक कार्य किए। इसके बाद उनकी पत्नी गुरुद्वारे में अरदास करने चली गईं। करीब साढ़े सात बजे लौटने के बाद जब वह कमरे में पहुंचीं तो पति को फंदे से लटका पाया। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने उन्हें नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।