{"_id":"6a9eb5caf58fe82a1c01a148","slug":"video-govindas-exerted-all-their-strength-to-break-the-dahi-handi-in-sonbhadra-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"दही हांडी फोड़ने के लिए गोविंदाओं ने की जोर आजमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रविवार की शाम तहसील मुख्यालय पर निकले डोला जुलूस में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दही-हांडी से सराबोर भक्तों का रेला सड़कों पर निकला तो दुद्धी में मथुरा-वृंदावन जैसा नजारा दिखाई दिया। श्रद्धालु ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ और ‘हरिबोल’ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।
संकट मोचन मंदिर के पास युवा शक्ति फाउंडेशन की ओर से बांधी गई तीन मटकियों को फोड़ने के लिए गोविंदाओं की टोलियों ने जमकर प्रयास किया। इसके बाद मां काली मंदिर में प्रतिष्ठापित प्रतिमा के साथ करीब तीन दर्जन डोले खेल मैदान पर पहुंचे। जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल और रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि की अगुवाई में जुलूस मुख्य बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए बीड़ी पत्ता गोदाम तक गया। वापसी के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों को अपने घरों के पास रोककर पूजा-अर्चना की। टाउन क्लब मैदान में विहिप और बजरंग दल की ओर से दही हांडी प्रतियोगिता भी हुई। सुरक्षा व्यवस्था की कमान सीओ विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन में कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह ने संभाली। पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। चेयरमैन कमलेश मोहन, पूर्व विधायक हरिराम चेरो समेत कई लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।