{"_id":"6989f1ff278ec44cf00aa788","slug":"video-car-parked-in-hospital-premises-caught-fire-people-were-frightened-by-intense-flames-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अस्पताल परिसर में खड़ी कार में लगी आग, तेज लपटें देख सहमे लोग; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल परिसर में खड़ी कार में लगी आग, तेज लपटें देख सहमे लोग; VIDEO
दुद्धी सीएचसी परिसर स्थित आवासीय कॉलोनी में रविवार की रात स्टाफ नर्स की कार धू-धूकर जल गई। टायर फटने की आवाज पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। भीषण आग में पूरी कार जल गई।
दुद्धी सीएचसी में तैनात स्टाफ नर्स सरोज परिसर में ही स्थित आवासीय कॉलोनी में परिवार के साथ रहती हैं। रविवार को वह किसी काम से बीजपुर गई थीं। देर रात वापस लौटीं और आवास के सामने स्विफ्ट कार खड़ी कराकर अंदर चली गईं। देर रात करीब एक बजे तेज धमाके के साथ टायर फटने की आवाज हुई तो लोगों की नींद खुली। बाहर जागकर देखा तो कार तेज लपटों में घिरी थी। शोरगुल मचाते हुए लोग आग बुझाने के लिए दौड़े। बाल्टी से पानी व बालू डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू हुई। काफी मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया जाता, वह कार पूरी तरह जल चुकी थी। घटना से काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। आग कैसे और किन परिस्थितियों में लगी इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्टाफ नर्स के मुताबिक दो साल पहले ही कार खरीदी गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।