{"_id":"6a99206d880d924ad407e200","slug":"video-video-brasha-ka-tharana-kacaca-thavara-gara-malb-ma-thabkara-mahal-ka-mata-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत
कमलापुर। ज्योतिशाह आलमपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह बारिश के दौरान एक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि ज्योतिशाह आलमपुर निवासी मायाराम पुत्र गोकुल के घर की कच्ची दीवार बारिश के कारण अचानक गिर गई। दीवार के मलबे में मायाराम की पत्नी ब्रजरानी (52) दब गईं। परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतका का शव उसके घर पर ही रखा गया है तथा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना एसडीएम सिधौली को भी दे दी गई है। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।