फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Thieves entered the house and stole goods worth two lakhs

Sitapur News: घर में घुसे चोर, दो लाख का माल पार

Wed, 02 Sep 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 02 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house and stole goods worth two lakhs
घर में घुसे चोर, दो लाख का माल पार
सकरन। टेड़वाडीह गांव में मंगलवार देर रात चोर पीछे की दीवार के सहारे एक घर में घुस गए। कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखी 20 हजार रुपये की नकदी और जेवर समेत करीब दो लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

गांव निवासी रामकुमार ने बताया कि मंगलवार रात वह परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। देर रात चोर पीछे की दीवार के सहारे घर में दाखिल हुए। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखी 20 हजार रुपये की नकदी, करीब 300 ग्राम चांदी की पायल, पांच जोड़ी चांदी की बिछिया, आधा तोला सोने की झुमकी, आधा तोला सोने के कुंडल, एक हार और एक अंगूठी चोरी कर ली। चोर घर में रखा करीब पांच किलो देशी घी भी ले गए।
विज्ञापन

सुबह कमरे का ताला टूटा और सामान बिखरा देखकर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। रामकुमार के मुताबिक चोरी गए सामान की कुल कीमत दो लाख रुपये से अधिक है। घटना से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed