{"_id":"6b09d3a060be75b4600ef8f7","slug":"additional-police-forces-will-be-deployed-in-highly-sensitive-areas-during-the-elections-sitapur-news-c-102-1-brp1007-168519-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: चुनाव में अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में तैनात होगा अतिरिक्त पुलिस बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: चुनाव में अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में तैनात होगा अतिरिक्त पुलिस बल
Sat, 28 Nov 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में खैराबाद स्थित भूमिजा बहुउद्देशीय हॉल में सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस मजिस्ट्रेट का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
डीएम प्रथमेश कुमार ने कहा कि निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न कराने में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी अधिकारी अपने आवंटित मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर वहां बिजली, पानी, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। बूथों तक पहुंचने वाले रास्तों का भी निरीक्षण किया जाए, ताकि मतदान के दिन आवागमन में कोई बाधा न आए। उन्होंने निरीक्षण में मिलने वाली कमियों की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने और उनका समय से निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
एसपी अंकुर अग्रवाल ने अधिकारियों को बूथों पर जाकर बीएलओ से संपर्क करने और मतदाता सूची में नए जोड़े गए तथा हटाए गए मतदाताओं की जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं निर्धारित समयसीमा में पूरी की जाएं। निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी आयुष चौधरी, उप जिलाधिकारी सदर जनार्दन सहित संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
तीन दिन तक चला विशेष अभियान, अब देंगे रिपोर्ट
25 से 27 नवंबर तक चले प्रशिक्षण में हरगांव, मिश्रिख, लहरपुर समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात 373 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 373 पुलिस सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित कुल 746 अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों का प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद इन्हें तीन-तीन विधानसभा क्षेत्रों में बूथों के निरीक्षण के लिए रवाना किया गया। तीन दिन तक चले इस अभियान में सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने बूथों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अब संबंधित अधिकारी अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकरी बीना बहुगुणा ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट संबंधित एसडीएम को सौंपी जाएगी।