{"_id":"68d661dfa8adb1e4350837bc","slug":"video-satapara-ma-besae-pataii-mamal-ma-parathhanacaraya-ka-samarathana-ma-paratharashana-kara-raha-kaii-bcaca-bhasha-2025-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में बीएसए पिटाई मामले में प्रधानाचार्य के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे कई बच्चे बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में बीएसए पिटाई मामले में प्रधानाचार्य के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे कई बच्चे बेहोश
यूपी के सीतापुर में प्रधानाचार्य और बीएसए के बीच का मामला बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को एडी बेसिक जांच के लिए स्कूल पहुंचे। छात्र- छात्राओं ने प्रधानाचार्य के साथ न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान गर्मी से कई बच्चे बेहोश भी हो गए। उन्हें तत्काल चिकित्सकीय सहायता दी गई।
मामला महमूदाबाद क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय, नदवा का है। यहां के प्रधानाचार्य ब्रजेंद्र वर्मा द्वारा बीएसए पर बेल्ट से हमला करने के मामले की जांच के लिए एडी बेसिक श्याम किशोर तिवारी पहुंचे। उन्होंने बच्चों और ग्रामीणों से बात करके जनकारी ली। साथ ही स्कूल के स्टाफ से भी बात की।
इस दौरान प्रधानाचार्य के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे प्रीति पुत्री दिनेश, नरेंद्र कुमार पुत्र राम मनोरथ और सुनैना देवी पुत्र शैलेश कुमार बहोश हो गए। एडी बेसिकके निर्देशन पर उन्हें तत्काल चिकित्सीय सहायता दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।