{"_id":"6ac8e0b1296f8ac5c307dc88","slug":"video-video-thasara-thana-bha-thharana-para-data-raha-savatha-savasathayakarama-thharana-paratharashana-kara-raha-karama-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे संविदा स्वास्थ्यकर्मी, धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे संविदा स्वास्थ्यकर्मी, धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मी
सीएमओ कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के आह्वान पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का दूसरे दिन शुक्रवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान कर्मियों ने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. अवनींद्र कुमार पाठक ने कहा कि तीन दिवसीय शांतिपूर्ण धरने के बाद पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार संविदा स्वास्थ्य कर्मी लखनऊ में होने वाले धरने में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के रवैये से स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही हैं।
ऐसे में पूर्व नियोजित तैयारी के अनुसार संगठन के आह्वान पर आयोजित लखनऊ के ईको गार्डन पार्क में धरने में सम्मिलित होने के लिए कर्मचारी तैयार रहे। संगठन महामंत्री डॉ. सतीश चौधरी ने कहा हम सभी ने शासन को हमारी मांगों पर विचार करने के लिए पर्याप्त समय दिया है। डॉ. शफीकुर्रहमान व डॉ. राकेश शर्मा ने कहा कि सरकार आंदोलन करने के लिए बाध्य कर रही है। अब आंदोलन ही अपनी बातों को मनवाने का एकमात्र चारा है।
इस मौके पर रवि कुमार मिश्र, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. अनिल त्रिपाठी, डॉ. हनुमंत सिंह, तरुण शुक्ला, रीना, आशीष श्रीवास्तव, निर्मला देवी, डॉ. उग्रसेन वर्मा, सरिता वर्मा, डॉ. विजय भारत, सुनील कुमार, अंकित श्रीवास्तव, शाहिद खान, मुख्तार अली, यमुना प्रसाद, महिपाल सरोज, सुमित्रा जायसवाल, अनुराधा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।