{"_id":"6aef11d5a9c36acc8c03c3ce","slug":"video-sharavasata-tara-jalb-va-savasataka-val-patakha-bna-garahaka-ka-pahal-pasatha-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: तार जलेबी व स्वास्तिक वाले पटाखे बने ग्राहकों की पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: तार जलेबी व स्वास्तिक वाले पटाखे बने ग्राहकों की पहली पसंद
श्रावस्ती: दीपोत्सव पर भिनगा के जूनियर हाईस्कूल मैदान में भी शनिवार को पटाखा दुकानें सज गई है। वहीं, इकौना में शुक्रवार को ही दुकानों पर पटाखों की बिक्री शुरू हो चुकी है। इस बार कई पटाखे नए कलेवर में आए हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं। रोशनी के पर्व पर लोग जमकर आतिशबाजी का आनंद ले सकें इसके लिए जिले में 46 अस्थायी दुकानें बनाई गई हैं, जबकि स्थायी रूप से तीन दुकानें पहले से संचालित हैं। शनिवार को अमर उजाला ने पटाखा बाजारों की पड़ताल की। भिनगा के जूनियर हाईस्कूल के मैदान में पटाखा की दुकानों को लगाने की अनुमति दी गई है। हालांकि दुकानदारों को शुक्रवार शाम को लाइसेंस जारी होने पर शनिवार से पटाखों की बिक्री शुरू हो सकी। व्यवसायी नियाज अहमद ने बताया कि लाइसेंस मिलने के बाद दुकानों पर पटाखे लगाए गए हैं।
व्यवसायी मुजफ्फर ने बताया कि इस बार साधारण जलेबी के साथ ही तार जलेबी आई है, स्वास्तिक जलेबी व पटाखे लोगों को खूब लुभा रहे हैं। वहीं, इकौना में पटाखा की दुकानें सजी गई हैं। दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। व्यवसायी संजय कुमार ने बताया कि इस बार व्यवसाय अच्छा हो रहा है। बच्चों को मोटू-पतलू बम खूब भा रहे हैं। वहीं, अनार व जलेबी की भी खूब मांग हैं। जिले में सभी 46 दुकानदारों को लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं। साथ ही उन्हें सुरक्षा के लिए दुकानों पर पानी भरा ड्रम व बालू से भरी बाल्टी तथा अग्निशमन यंत्र रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अग्निशमन विभाग की टीम भी पटाखा बाजारों में तैनात है।
संजय जायसवाल, जिला अग्निशमन अधिकारी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।