{"_id":"6a82c92e710ce578070317e5","slug":"video-shiva-temples-in-shahjahanpur-resonate-with-chants-of-har-har-mahadev-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सावन का तीसरा सोमवार: शाहजहांपुर में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का तीसरा सोमवार: शाहजहांपुर में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय
शाहजहांपुर में सावन के तीसरे सोमवार को शहर से लेकर देहात तक शिवालय ओम नमः शिवाय और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर और त्रिलोकीनाथ मंदिर समेत प्रमुख शिवालयों में दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और दूध अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसरों में दिनभर भक्ति का माहौल बना रहा।
शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कई मंदिरों में भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम हुए। वहीं, कांवड़ियों की भीड़ भी रही। कांवड़िए हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए शिवालयों की ओर बढ़ते नजर आए। श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। प्रमुख मंदिरों और मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के साथ यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए निगरानी रखी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।