फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   'Ram' and 'Lakshman' place a crown on 'Ravana' behind the scenes at Ramlila in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: रामलीला के मंच पर धुर विरोधी, पर्दे के पीछे 'रावण' का शृंगार कर रहे 'राम' और 'लक्ष्मण'

Mon, 19 Oct 2026 02:46 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 19 Oct 2026 02:46 PM IST
सार

ओसीएफ रामलीला में मंच पर श्रीराम-रावण युद्ध करते हैं, परदे के पीछे वे सहयोगी होते हैं। रविवार को रावण बने अंकित सक्सेना ने हनुमान बने अंकित अवस्थी को किरदार समझाया। श्रीराम मोहित वाजपेयी और लक्ष्मण अमित श्रीवास्तव ने रावण अंकित सक्सेना का मुकुट ठीक किया।

विज्ञापन
'Ram' and 'Lakshman' place a crown on 'Ravana' behind the scenes at Ramlila in Shahjahanpur
ग्रीन रूम में लक्ष्मण ने रावण को पहनाया मुकुट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर में ओसीएफ रामलीला के मंच पर श्रीराम और रावण के बीच भले ही युद्ध दिखाई देता है, लेकिन पर्दे के पीछे दोनों एक-दूसरे के सहयोगी नजर आते हैं। राम, लक्ष्मण, हनुमान और रावण के कलाकार मंच के पीछे आपसी तालमेल से रामलीला को भव्य बनाने में जुटे रहते हैं।

विज्ञापन




रविवार को ग्रीन रूम में रावण के किरदार में निर्देशक अंकित सक्सेना मंचन के बाद पंखे के सामने कुर्सी पर बैठे थे। उन्होंने भारी मुकुट उतारा और हनुमान बने अंकित अवस्थी को बुलाकर अपनी कुर्सी पर बैठाया और उन्हें किरदार समझाने लगे। दूसरी ओर साधु के भेष में हनुमान का किरदार निभा रहे पारस दीक्षित अपनी दाढ़ी-मूंछ ठीक करने में जुटे थे।
विज्ञापन


इसी बीच श्रीराम बने मोहित वाजपेयी और लक्ष्मण बने अमित श्रीवास्तव भी वहां पहुंच गए। सह निर्देशक सुहेल मोहम्मद ने रावण का अगला दृश्य आने की जानकारी दी। रावण बने अंकित सक्सेना मुकुट पहनने लगे, लेकिन मुकुट ठीक से नहीं लगा। इस पर मोहित और अमित ने उनका मुकुट दुरुस्त किया और गले में पड़ी माला भी ठीक की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मंच के पीछे भी दिखती है मेहनत
रामलीला के कलाकार मंच पर जाने से पहले अपने वस्त्र और मेकअप को अंतिम रूप देने में जुटे रहते हैं। कोई कपड़े तलाशता नजर आता है तो कोई मेकअप के लिए अपनी बारी का इंतजार करता है। मंच पर एक-दूसरे से भिड़ने वाले रामदल और रावण सेना के कलाकार पर्दे के पीछे गले में हाथ डालकर घूमते दिखाई देते हैं। यहां मंच का संघर्ष खत्म होते ही कलाकारों के बीच सहयोग और अपनापन नजर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed