{"_id":"6a734664330540098d0acd20","slug":"video-shahjahanpur-tazias-were-laid-to-rest-at-karbala-on-chehlum-langar-was-distributed-following-fatiha-khwani-prayers-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: चेहल्लुम पर करबला में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिये, फातिहाख्वानी कर बांटा गया लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: चेहल्लुम पर करबला में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिये, फातिहाख्वानी कर बांटा गया लंगर
पैगंबर-ए-इस्लाम के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में चेहल्लुम पर बुधवार को शाहजहांपुर में अकीदत और गम के माहौल के बीच ताजियों को करबला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस बीच लोगों ने फातिहाख्वानी कर लंगर भी बांटा। मंगलवार की रात लोगों ने अपने घरों के बाहर दीदार के लिए ताजिये रखे थे। इस बीच मीलाद शरीफ में जिक्र-ए-रसूल किया गया। बुधवार सुबह से विभिन्न मोहल्लों से ताजियों के जुलूस निकले और अकीदतमंद मातमी नारों के साथ उन्हें करबला तक लेकर पहुंचे। चमकनी स्थित करबला में ताजियों को दफनाने के लिए पहले से जेसीबी मशीन की मदद से बड़े गड्ढे तैयार किए गए थे। यहां विभिन्न स्थानों से लाए गए ताजियों को एक साथ गड्ढे में रखकर सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान अकीदतमंदों ने फातिहाख्वानी कर हजरत इमाम हुसैन और करबला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की। इसके बाद लंगर का भी आयोजन किया गया। गदियाना स्थित करबला में भी धार्मिक परंपराओं के अनुसार ताजियों को दफन किया गया। मोहल्ला किला, अंटा, लोधीपुर और जलालनगर समेत कई क्षेत्रों में मन्नत के ताजिये मातमी धुनों के बीच उठाए गए। इन ताजियों के जुलूस आगामी कई दिनों तक विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण करेंगे और निर्धारित तिथि पर करबला पहुंचकर सुपुर्द-ए-खाक किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।